---Advertisement---

कुख्यात मयंक सिंह ने राजा अंसारी को अमन साहू गैंग से निकाला

On: March 1, 2025 2:19 PM
---Advertisement---

रांची: रांची जेल में बंद पतरातू थाना के जयनगर निवासी राजा अंसारी को गैंग से निकाला जा चुका है और इसका आज के बाद गैंग से कोई लेना-देना नहीं है। राजा अंसारी के बारे में मार्केट के छोटे-छोटे व्यापारी एवं जो सही तरीके से अपना व्यापार कर रहे हैं, उनसे गलत तरीके एवं जबरन वसूली की शिकायत मिल रही थी… राजा अंसारी को बारंबार समझाया गया कि ऐसा छिटपुटया रोड छाप काम ना करें, जिसके बावज़ूद राजा अंसारी के आचरण में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके चलते मुझे मजबूरन, छोटे व्यापारी एवं अन्य के हित में ये निर्णय लेना पड़ा…” इन शब्दों के साथ कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के बेहद खास मयंक सिंह के नाम के फेसबुक वॉल पर पोस्ट शेयर किया गया है। यह पोस्ट 28 फरवरी 2025 की रात करीब साढ़े दस बजे पोस्ट किया गया है, जो अब खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, इस में कितना दम है इसका आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

पोस्ट में आगे जिक्र किया गया है, “बड़े भाई अमन साहू, मयंक सिंह के नाम से राजा अंसारी के द्वारा कहीं भी किसी भी व्यापारी को फोन कॉल या मैसेज जाता है तो उसे नजरअंदाज करें… अब आज के बाद से राजा अंसारी का गैंग से कोई लेना-देना और मतलब नहीं है, और अगर इसके द्वारा कोई भी किसी तरह का घटना, धमकी या अन्य कुछ भी करा जाता है तब इसके जिम्मेवार राजा अंसारी खुद रह। MAYANK SINGH GANG” मोस्ट वांटेड कुख्यात मयंक सिंह के नाम से वायरल इस पोस्ट के अनुसार राजा अंसारी को अमन साहू गैंग ने नाता तोड़ लिया है। उसके किसी भी कारिस्तानी में अमन साहू या मयंक सिंह या उसके गैंग का कोई ताल्लुक नहीं है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: 5 बेटियों ने किया पुत्र धर्म का पालन, मां की अर्थी को दिया कंधा; बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

जमशेदपुर में फिर मिला जिंदा अमेरिकी बम, आर्मी ने संभाला मोर्चा; लोगों की आवाजाही पर रोक

रांची: व्यवसायी को हत्या की धमकी, गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से मांगी 20 लाख की रंगदारी

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

बार-बार लोकायुक्त सहित अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति की बात सरकार टालती रही,भड़का हाई कोर्ट बोला 1 अप्रैल के बाद!