---Advertisement---

27 लाख की खातिर राजस्थान के व्यवसायी का कट गया रांची में सिर, खूंटी पुलिस ने किया खुलासा

On: March 6, 2025 7:22 AM
---Advertisement---

रांची: राजधानी रांची के नामकुम पुलिस की मदद से खूंटी पुलिस ने एक चर्चित मामले का खुलासा काफी मशक्कत के बाद किया है। यह मामला खूंटी जिला के मारंगदाहा थाना से संबंधित है। यहां पर एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग लावारिश अवस्था में बॉडी सड़क किनारे से पुलिस ने बरामद किया था। जांच उपरांत खूंटी पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

वहीं, दूसरी ओर उक्त व्यक्ति का सिर रांची के नामकुम इलाके से बरामद भी कर लिया है। लावारिश बॉडी की शिनाख्त राजस्थान के व्यवसायी 27 वर्षीय पुखराज के तौर पर हुई है। मृतक व्यवसायी झारखंड से डोडा की खरीद फरोख्त का काम करता था। इसका खुलासा खूंटी पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने किया है. खूंटी पुलिस ने राजस्थान पुलिस को इससे संबंधित सूचना दे दी है। ताकि, व्यवसायी के परिजन खूंटी पुलिस से संपर्क कर सकें और बॉडी को अपने कब्जे में ले सकें।

हत्या के बाद अपराधियों ने सिर गाड़ दिया था खेत में

खूंटी पुलिस के अनुसार नामकुम थाना क्षेत्र के सुकरीडीह में राजस्थान के व्यवसायी पुखराज की हत्या करने के बाद अपराधियों ने उसका सिर काटकर वहीं एक अरहर के खेत में दफना दिया था और मृतक के धड़ को खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र में फेंक दिया था। अपराधी ने पुलिस से साक्ष्य छिपाने ने लिए यह प्लान तैयार किया। पुलिस इस चर्चित हत्याकांड के मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल मास्टरमाइंड पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

राजस्थान का व्यवसायी 40 क्विंटल डोडा खरीदने आया था रांची

पुलिस अधिकारियों के अनुसार राजस्थान का पुखराज 27 फरवरी को 40 क्विंटल डोडा खरीदने रांची आया था। इस दौरान उसका संपर्क राज नामक व्यक्ति से हुआ। इसके बाद राज व्यवसायी को नामकुम ले गया और दो व्यक्तियों से उसकी मुलाकात कराई। व्यवसायी पुखराज के पास उस समय 27 लाख रुपये थे। लेकिन उस समय डोडा उपलब्ध नहीं था। नामकुम के दोनों लोगों ने सोचा कि हाथ में आए पैसे को वापस क्यों जाने दें। इसके बाद तीनों ने मिलकर योजना बनाई और हथौड़े से सिर पर वार कर व्यवसायी पुखराज की हत्या कर दी। इसके बाद सिर को पास के अरहर के खेत में गाड़ कर छिपा दिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर व्यवसायी के धड़ को खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र के जानुमडीह मोड़ के पास फेंक दिया।

क्या है मामला

खूंटी पुलिस ने 28 फरवरी की सुबह उसका सिर कटा शव बरामद किया था। शव मिलने के बाद एसपी अमन कुमार ने डीएसपी वरुण कुमार रजक के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर मामले को सुलझाने और अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। ब्लाइंड केस का खुलासा करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी लेकिन तकनीकी और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करने में सफलता हासिल की है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू में इंसानियत शर्मसार: पैसों के लालच में मां ने नाबालिग बेटी की बुजुर्ग से करा दी शादी, आरोपी गिरफ्तार

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन

चतरा में ACB की बड़ी कार्रवाई, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मानगो नगर निगम जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रपत्र खरीदने व नामांकन की भी रेस शुरू

पलामू में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 8.6 किलो मादक पदार्थ बरामद; 3 महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार

इंद्रजीत सिंह बने रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव