---Advertisement---

विधायक पत्नी कल्पना संग जमशेदपुर पहुंचे सीएम हेमंत,कदमा जाहेर थान में की पूजा अर्चना, बोले..!

On: March 8, 2025 5:08 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक पत्नी कल्पना सोरेन जमशेदपुर पहुंचे।

जहां सोनारी एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

उसके बाद दोनों ने प्रकृति उपासना का महापर्व ‘बाहा पर्व’ के अवसर पर जमशेदपुर के कदमा स्थित सरना पूजा स्थल जाहेरथान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख और समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को सशक्त बनाने हेतु सरकार प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है। आर्थिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक संरक्षण के साथ – साथ बहुआयामी दृष्टिकोण पर आधारित मजबूती प्रदान की जा रही है। आज आदिवासी समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। आदिवासी सभ्यता व संस्कृति झारखंड की पहचान है। आदिवासी समाज ही प्रकृति के असली संरक्षक हैं।

इस मौके पर मंत्री श्री रामदास सोरेन, सांसद श्रीमती जोबा मांझी, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक श्री मंगल कालिंदी, विधायक श्री संजीव सरदार, विधायक श्रीमती सविता महतो, पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के अलावे आदिवासी संथाल जाहेरथान समिति के संरक्षक श्री लक्ष्मण टुडू, अध्यक्ष श्री भुवा हांसदा, कार्यकारी अध्यक्ष श्री विक्रम कासके, सचिव श्री पंचू हांसदा, महासचिव भीम के अलावे माझी बाबा श्री बिन्दे सोरेन, श्री सुरेंद्र टुडू एवं समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि