---Advertisement---

मानगो:पूजा की दुकान से 4 लाख नकदी की चोरी,स्टाफों से पूछताछ कर रही है पुलिस

On: March 9, 2025 8:04 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो बाजार में स्थित पूजन सामग्री बेचने वाले दुकानदार अशोक कुमार की दुकान में चार लाख रुपए नकदी की चोरी होने की खबर है। दुकान मालिक ने किसी जानकार के शामिल होने की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान के तीन स्टॉफ आर्यन, शुभम और सोहन से पूछताछ कर रही है।

दुकान मालिक अशोक कुमार के मुताबिक उन्होंने रात को 9 बजे अपनी दुकान को बंद किया था. इसके बाद सुबह 8 बजे जब दुकान खोलने पहुंचे तब देखा कि दुकान का ताला खुला हुआ है। दुकान के भीतर से सिर्फ नकद 4 लाख रुपये की ही चोरी हुई है।अगर चोरों ने घटना को अंजाम दिया होता तब वे दुकान के भीतर से सामान लेकर भी जा सकते थे।

उनका कहना है कि होली की खरीददारी के लिए रुपए रखे थे। जो महाजन को देना था। उन रूपयों में पड़ोस के एक दुकानदार का भी रुपया रखा हुआ था।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now