---Advertisement---

गढ़वा: भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर विमर्श, तय किए गए तीन नाम

On: March 9, 2025 2:56 PM
---Advertisement---

गढ़वा: भाजपा संगठन महापर्व को लेकर सांगठनिक चुनाव गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में मंडल चुनाव प्रभारी हरेंद्र द्विवेदी की उपस्थिति में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में मंडल पदाधिकारी बूथ कार्यकर्ताओं के साथ मंडल चुनाव संबंधित चर्चा कर मण्डल अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी दावेदारी पेश किया। जिसमें नियमानुसार तीन नामों पर चर्चा कर सहमति बनी जो मण्डल प्रभारी के द्वारा झारखंड प्रदेश को भेजा जाएगा।


मौके पर मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष सह मंडल चुनाव पदाधिकारी हरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी हैसंगठनात्मक ढांचा की मजबूती को लेकर पार्टी ने बुथ से लेकर मंडल जिला प्रदेश तक का चुनाव कार्यकर्ताओं की सहमति से होता है इसको लेकर भाजपा नगर मंडल में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जारी है।

उन्होंने कहा कि 17 से 19 मार्च के बीच अध्यक्ष चयन का प्रक्रिया पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए दावेदारी करने वाले कार्यकर्ताओं में तीन नामों का चयन कर प्रदेश चुनाव समिति को भेजा जाएगा। वहां से उनकी पार्टी में भुमिका सक्रियता नियम को देखते हुए जिला चुनाव समिति को सहमति मिलेगी। फिर 17 से 19 मार्च तक मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन वोटिंग प्रक्रिया अथवा सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष चुनाव के बाद 21 से लेकर 23 मार्च तक जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया चलेगा।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा नेता राजकुमार मधेसिया ज़िला कार्यालय मंत्री धनंजय गोंड राकेश शंकर गुप्ता लखन गुप्ता टीनकु गुप्ता गौतम गुप्ता चोटान सोनी मनोज महतो सुरेश अग्रवाल विशाल गुप्ता शंकर कुमार अरविंद केशरी जय पटवा राजू गोंड अन्य  कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू