July 26, 2026

Army Recruitment Rally 2025: रांची में होगी सेना भर्ती रैली, डीसी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

image_editor_output_image-1821994371-1741663963887.jpg

Army Recruitment Rally 2025: सेना भर्ती रैली को लेकर सोमवार को डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बैठक की। डीसी ने इस संबंध में सेना एवं पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि खेलगांव में सेना भर्ती रैली के लिए फिजिकल टेस्ट, मेडिकल परीक्षण और दस्तावेजों की जांच की जायेगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक प्रबंध किये जायेंगे। भर्ती रैली के स्थान पर पेयजल, शौचालय, बिजली, जलपान, चिकित्सा सुविधा, परिवहन सुविधा, पार्किंग और टेंट के लिए संबंधित पदाधिकारी को समय पर तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सेना भर्ती रैली स्थल पर उम्मीदवारों की मैदान में एंट्री सुबह तीन से चार बजे से शुरू हो जायेगी।

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने स्पष्ट किया कि रैली स्थल के आसपास संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जायेगी। भर्ती के नाम पर झांसा या प्रलोभन देने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए खुफिया एजेंसी अलर्ट रहेंगी। सेना भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थियों को भी आगाह किया गया है कि शारीरिक क्षमता और प्रदर्शन बढ़ाने के लिए दवाइयों का प्रयोग न करें, क्योंकि अभ्यर्थियों का डोप टेस्ट होगा, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक (नगर) राजकुमार मेहता, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, उप समाहर्ता नजारत सुदेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार एवं कर्नल विकास भोला उपस्थित थे।

ख़बर को शेयर करें।