July 26, 2026

रांची: स्कॉर्पियो ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, 3 की मौत; 4 घायल

image_editor_output_image-2023298061-1741665155689.jpg

रांची: सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर में राम लखन सिंह कॉलेज के पास मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गये। मृतकों की पहचान सुजीत सिंकू, पृथ्वी सहदेव और अग्नि बेसरा के रूप में हुई है। सभी जमशेदपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत व बचाव का काम शुरू किया और घायलों को किसी तरह से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed