---Advertisement---

बुद्धा पब्लिक स्कूल में बच्चों के बीच होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

On: March 13, 2025 1:32 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुद्धा पब्लिक स्कूल सिल्ली में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच मिठाइयां, पिचकारी और गुलाल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक रणधीर कौशिक ने कहा कि होली बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय लोगों का त्यौहार है। यह एक ऐसा त्यौहार है जो खुशी सद्भाव और सकारात्मक फैलता है जिसमें लोग रंगों, नृत्य, संगीत और मिठाइयों के माध्यम से जश्न मनाने के लिए एक साथ आते हैं। वहीं विद्यालय के प्राचार्य वी सुधीर राव ने कहा कि होली भारत का बहुत ही लोकप्रिय और हर्षोल्लास से परिपूर्ण त्यौहार है। हम लोगों को होली आपसी भाईचारे तथा सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए। लोग चंदन और गुलाल से होली खेलते हैं। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने शिक्षक के चरणों में अबीर डालकर उनका आशीर्वाद भी लिया। इस मौके पर अंजली कुमारी, राहुल भद्रा,नकुल बडाईक, गोविंदर सिंह, प्रतिमा देवी, हर्षा कुमारी, प्रेमचंद, सुजाता, जितेंद्र महतो,पायल कुमारी, राकेश महतो,लंकेश्वर एवं विपुल मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा