---Advertisement---

सांसद संजय सेठ पहुंचे सिल्ली कई गांवों का किया दौरा

On: September 3, 2023 2:36 AM
---Advertisement---

सिल्ली : रांची सांसद संजय सेठ शनिवार को सिल्ली पहुंचे इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के पिस्का, बिसरिया, कुटाम एवं छोटा मुरी का दौरा किया। बताते चलें कि प्रखंड के पिस्का गांव जहां पिछले दिनों कुंआ धंसने से 6 लोगों की मौत हुई थी उनके परिजनों से सांसद संजय सेठ ने मुलाकात किया । उन्होंने गहरा शौक व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया तथा उनके मुआवजे को लेकर जरुरी पहल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष धीरज महतो, मुखिया सोमरा बेदिया, सांसद प्रतिनिधि विनोद साहू, सुधीर साहू, भोला बेदिया, बुधराम बेदिया समेत कई लोग मौजूद थे। वहीं बिसरिया गांव में ग्रामीणों के साथ मुलाकात की। जहां ग्रामीणों ने सांसद से गांव के पहुंच पथ के समस्या को लेकर शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि बिसरिया गांव पहुंच पथ पर रेलवे की जमीन होने कारण अन्य विभाग से सड़क नहीं बन पा रही है न ही रेलवे की ओर से सड़क का निर्माण किया जा रहा है जिससे यहां के ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। सांसद ने उनकी समस्या सुनी एवं रेल मंत्री से वार्ता कर अविलंब समाधान का आश्वासन दिया।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष धीरज महतो, मंडल अध्यक्ष विनोद साहु, मुखिया सोमरा मांझी, मुखिया जीतनी देवी, पंसस अनिल मांझी, मनोहर महतो, तापस महतो, पद्मलोचन महतो, सुधीर साहू, शायन त्रिपाठी, भोला प्रसाद समेत ग्रामीण मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में पुलिस-पीएलएफआई मुठभेड़, हथियार बरामद; एक उग्रवादी घायल, कई गिरफ्तार

रंका:सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में योग दिवस,डॉ असजद अंसारी ने कहा योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

राज्यसभा चुनाव रिजल्ट साइड इफेक्ट:राजद ने कांग्रेस को कहा गद्दार और सीएम हेमंत लाचार!

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि