---Advertisement---

पुलिस भेज रही थी पोस्टमार्टम के लिए, परिजनों के जिद के बाद भेजा अस्पताल, जिंदा निकली लड़की परिजनों में खुशी की लहर।

On: June 21, 2023 4:33 PM
---Advertisement---

उत्तरप्रदेश :- मिर्जापुर जिले में एक करिशमा देखने को मिला। यहां के संतनगर थाना क्षेत्र के राहकलां हऊदहवा की रहने वाली रवीना घर से डेढ़ किलोमीटर दूर नहर में उपलती हुई दिखी। परिजनों ने जैसे ही लड़की की बॉडी को देखा उन्होंने जिला पंचायत सदस्य मनीष को इसकी सूचना दी।

इसके बाद पुलिस पहुंची तो युवती को मृत समझकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने लगी। तभी परिजन युवती का इलाज कराने की जिद पर अड़ गए। इसके बाद पुलिस ने डॉक्टर को दिखाने की बात मान ली। परिजन रवीना को लेकर पटेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, तभी उसका शरीर हिलने लगा, उसने आंखे खोल दी। परिजन यह देखकर खुशी से फूले नहीं समा रहे थे।

परिजनों ने बताया कि रवीना की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वो 2 घंटे से लापता थी। खोजबीन के दौरान पता चला कि युवती नहर में डूबी हुई हालात में मिली है। रवीना की मां अपनी बेटी को स्वस्थ होता देख बहुत खुश हैं, फार्मासिस्ट गणेश कुमार ने बताया कि अचेतावस्था में युवती अस्पताल लाई गई थी। पेट पर पंप करने के बाद हार्टबीट चलने लगी। थोड़ी देर इलाज के बाद युवती पूरी तरह से स्वस्थ हो गई।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि