---Advertisement---

Jharkhand Weather: झारखंड में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी; इन 10 जिलों में दिखेगा असर

On: March 20, 2025 4:04 AM
---Advertisement---

Jharkhand Weather: झारखंड में आज से मौसम के करवट लेगा। मौसम विभाग द्वारा लोगों और किसानों से इस दौरान अलर्ट रहने को कहा गया है। गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, गढ़वा, चतरा, पलामू, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। वहीं शुक्रवार को ओलावृष्टि होने की भी ज्यादा संभावना है। बारिश समेत ओलावृष्टि होने व तेज हवा चलने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया है। इसके तहत गुरुवार सुबह से ही बादल छाने व रूक-रूक कर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में उतार चढ़ाव भी होने की संभावना है

कल यानी 21 मार्च को राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। वहीं राज्य के उत्तरी, दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, गर्जन और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके के साथ वज्रपात की संभावना है। जबकि 22 मार्च को राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें