---Advertisement---

पोटका की लड़कियों ने किया जमशेदपुर फुटबॉल क्लब का एक्सपोजर विजिट

On: March 20, 2025 4:42 PM
---Advertisement---

खेल के माध्यम से जेंडर और पितृसत्तात्मक सोच को चुनौती

जमशेदपुर :सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन (युवा) एवं क्रिया नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में जे आर डी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जमशेदपुर में जाकर पोटका प्रखंड की युवा लड़कियों ने क्रॉस लर्निंग विजिट किया ।


युवा की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने क्रॉस लर्निंग विजिट के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि लड़कियां समझे, अनुभव करें, अपने आप को तैयार करें कि वे भी अपनी पहुंच व पहचान बन सकती है , लेकिन कई बार जेंडर, खेल और शारीरिक राजनीति की वजह से उनका खेल एवं जीवन प्रभावित होता है इसीलिए लड़कियों को हमेशा अवसर लेना है और आगे बढ़ाना है और सार्वजनिक स्थानों में अपनी भागीदारी को मजबूत करना है ।


युवा की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के महाप्रबंधक प्रशांत जी के प्रति अवसर उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया।


जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के प्रवीण कुमार ने विस्तार से लड़कियों को अलग-अलग खेलों के बारे में , कैसे लड़कियां खेल से जुड़ सकती है और यहां की चुनाव प्रक्रिया के बारे में बताया । उन्होंने जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।साथ ही झारखंड की महिला खिलाड़ियों के नेतृत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी कि कैसे वे खेल के माध्यम से आगे बढ़ीं ।


इस क्रॉस लर्निंग विजिट से लड़कियां बहुत उत्साहित हुई ।कई पहली बार यहां पर आई ।उन्होंने कहा कि वह जरूर आगे खेलेंगी। कुछ लड़कियों ने कहा कि वे खेल के माध्यम से जेंडर और पितृसत्तात्मक सोच को चुनौती देकर आगे बढ़ेंगी और अपनी पहचान बनाएंगी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा के सदस्य अंजना देवगम, चांदमनी सवैया ,अवंती सरदार, जसंती सरदार, रतन ने सहयोग किया ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now