---Advertisement---

जमशेदपुर: ठेकेदार की लापरवाही और पेंटर की थर्ड फ्लोर से गिरने से मौत

On: March 20, 2025 4:58 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र ज्योति नगर में तीन तल्ले घर में पेंटिंग का काम कर रहे गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जाहेरा टोला निवासी विश्वजीत राय की गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि युवक गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जाहेरा टोला अपने ससुराल में रहता था। वह सत्येंद्र साहू के घर में पेंटिंग का काम कर रहा था इसी दौरान पांव फिसलने के कारण गिर गया और उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि ठेकेदार कप्पू गोंडल की ओर से बिना सेफ्टी बेल्ट के ही उससे काम करवाया जा रहा था। घटना के बाद उसे टाटा मोटर्स अस्पताल में भी लाया गया था।यहां पर जांच के क्रम में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद ठेकेदार ने 1.70 लाख और मकान मालिक ने एक लाख रुपये मुआवजा के रूप में परिवार के सदस्यों को दी है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now