---Advertisement---

पलामू:शादी के लिए न मानने पर प्रेमी ने नाबालिग का फोटो किया वायरल, पीड़िता पेड़ के फंदे से झूली!

On: March 29, 2025 7:29 AM
---Advertisement---

पलामू: जिले के मनातू थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर आ रही है जहां शनिवार की सुबह एक नाबालिग लड़की का शव पेड़ के फंदे से झूलते हुए मिलने से सनसनी मच गई है। इस बात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को पेड़ से उतर गया।शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।पूरे मामले में नाबालिग की मां के आवेदन पर दिलावर और उसकी एक चचेरी बहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है चर्चा है कि सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद नाबालिग ने खुदखुशी की। इस मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है।

बताया जा रहा है कि दिलावर खान नाम का आरोपी एक नाबालिग के साथ शादी करना चाहता था और शादी के लिए लगातार दबाव बना रहा था।दिलावर खान ने नाबालिग का फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. जानकारी मिलने के बाद नाबालिग मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। बाद में उसने आत्महत्या कर ली। पूरे मामले में नाबालिग की मां के आवेदन पर दिलावर और उसकी एक चचेरी बहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

मुंबई एसीबी की बड़ी कार्रवाई,डीसी को ₹42000 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स