

कई बार विभाग को पत्राचार किया गया लेकिन सिफर कार्रवाई!
सूचना मिलने पर मौके में पहुंचे विकास सिंह को स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत दो महीने से मोहल्ले में पानी की सप्लाई नहीं हुई है लोगों ने नाराजगी जताते हुए बताया की स्वर्णरेखा नदी का गंदा पानी ही अब लोगों की जीवन रेखा बन गई है पूरा मोहल्ला नदी के पानी का उपयोग पीने के साथ-साथ घरेलू कामकाज के लिए करते हैं । पूरा मोहल्ला नदी पर ही निर्भर हो गया है आर्थिक रूप से कमजोर लोग जो पानी खरीद नहीं पा रहे हैं वह नदी के पानी का उपयोग पीने और खाना बनाने में कर रहे हैं नदी का गंदा पानी सेवन करने से मोहल्ले के कई लोगों की तबीयत भी बिगड़ रही है लेकिन सरकार और विभाग पूरी तरह मौन बैठा हुआ है महिलाएं बच्चों को स्नान करने के लिए नदी पर लेकर जाती है तो उन्हें पहाड़ी नदी होने के कारण नदी में डूब जाने का भी भय हमेशा बना रहता है । स्थानीय लोगों का कहना है की सैकड़ो पत्राचार विभाग के साथ-साथ जनप्रतिनिधि के कार्यालय में किया गया लेकिन उनकी कोई नहीं सुनता.
मौके में पहुंचे पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि मामला गंभीर है मानगो को सरकार ने नगर निगम क्षेत्र का दर्ज दिया है लेकिन यहां की स्थिति किसी सुदूर गांव देहात क्षेत्र से भी अधिक बत्तर हो गई है । पानी की समस्या केवल राजनेताओं के लिए एक आंदोलन और अखबार में उपस्थित रहने का एक माध्यम बन गया है लेकिन लोगों को इस समस्या से निजात नहीं मिल रहा है विकास सिंह ने कहा की विभाग द्वारा मामले का संज्ञान अगर जल्द नहीं लिया गया लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं कराया गया तो लोग उग्र आंदोलन करेंगे.
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 25, 2026







