---Advertisement---

सांसद ढुल्लू,विधायक शत्रुघ्न महतो, बीसीसीएल बरोरा जीएम व पीओ काजल सरकार पर रंगदारी मांगने का आरोप,सीएम हेमंत से शिकायत

On: April 5, 2025 4:01 PM
---Advertisement---

धनबाद : सांसद ढुल्लू महतो, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, बीसीसीएल बरोरा एरिया के जीएम पीयूष किशोर व पीओ काजल सरकार पर रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप लगा है। इस संदर्भ में कोयला डीओ होल्डर कन्हाई ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोयला सचिव, झारखंड के डीजीपी व धनबाद डीसी माधवी मिश्रा से लिखित शिकायत की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि विरोध करने पर 15 दिनों से उनके ट्रकों को लोडिंग नहीं होने दिया जा रहा है। जबकि रंगदारी देने वाले ट्रकों को तुरंत लोड किया जा रहा है।

कोयला डीओ होल्डर कन्हाई चौहान के आरोप के मुताबिक इन लोगों द्वारा कोयला लोडिंग के नाम पर जबरन 1600 रुपये प्रति टन रंगदारी वसूली जा रही है।

इस संबंध में कन्हाई चौहान ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोयला सचिव, झारखंड के डीजीपी व धनबाद डीसी माधवी मिश्रा को पत्र लिखित शिकायत की है। कन्हाई चौहान ने शनिवार को धनबाद के गांधी सेवा सदन में प्रेसवार्ता में कहा कि बीसीसीएल के कोयला डिपो में ट्रक लोडिंग में सामान्य तौर पर 400 रुपये प्रति टन मजदूरी होती है लेकिन सांसद ढुल्लू महतो, विधायक शत्रुघ्न महतो, जीएम पीयूष किशोर व पीओ काजल सरकार की मिलीभगत से यह राशि बढ़ाकर 1600 रुपये प्रति टन कर दी गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब इसका विरोध किया, तो पिछले 15 दिनों से उनके ट्रकों को लोडिंग से रोका जा रहा है. जबकि रंगदारी देने वाले ट्रकों को तुरंत लोड कराया जा रहा है.धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, बीसीसीएल बरोरा एरिया के जीएम पीयूष किशोर व पीओ काजल सरकार पर कोयला डीओ होल्डर कन्हाई चौहान ने गंभीर आरोप लगाए हैं.

चौहान का कहना है कि इन लोगों द्वारा कोयला लोडिंग के नाम पर जबरन 1600 रुपये प्रति टन रंगदारी वसूली जा रही है.

इस संबंध में कन्हाई चौहान ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोयला सचिव, झारखंड के डीजीपी व धनबाद डीसी माधवी मिश्रा को पत्र लिखकर शिकायत की है।

यह जानकारी कन्हाई चौहान ने शनिवार को धनबाद के गांधी सेवा सदन में प्रेसवार्ता में देते हुए कहा कि बीसीसीएल के कोयला डिपो में ट्रक लोडिंग में सामान्य तौर पर 400 रुपये प्रति टन मजदूरी होती है. लेकिन सांसद ढुल्लू महतो, विधायक शत्रुघ्न महतो, जीएम पीयूष किशोर व पीओ काजल सरकार की मिलीभगत से यह राशि बढ़ाकर 1600 रुपये प्रति टन कर दी गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब इसका विरोध किया, तो पिछले 15 दिनों से उनके ट्रकों को लोडिंग से रोका जा रहा है।जबकि रंगदारी देने वाले ट्रकों को तुरंत लोड कराया जा रहा है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि