---Advertisement---

देश की राजधानी दिल्ली अंधाधुंध फायरिंग से दहली,पश्चिम विहार में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

On: April 11, 2025 5:52 AM
---Advertisement---

दिल्ली: देश की राजधानी और दिल दिल्ली शुक्रवार की सुबह अंधाधुंध फायरिंग से दहल गई है। पश्चिम विहार इलाके में अपराधियों ने 8 से 10 राउंड फायरिंग की है। इस फायरिंग की घटना में प्रॉपर्टी डीलर की जिम जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल कायम है।

बताया जा रहा है की घात लगाकर अपराधियों ने उसकी हत्या की है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं

बताया जा रहा है कि वह पश्चिमी बिहार का ही रहने वाला है और उसका नाम राजकुमार अग्रवाल बताया जा रहा है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now