---Advertisement---

सरायकेला: हिंदू लड़की को मुस्लिम लड़का ले भागा,उग्र लोगों का जमकर विरोध,आगजनी,फायरिंग,प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस पहुंची स्थिति नियंत्रित

On: April 26, 2025 4:52 PM
---Advertisement---

पुलिस बल पर हमला, दुकानों में आग लगाई

सरायकेला: सरायकेला जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के झिमडी गांव में एक हिंदू लड़की को मुस्लिम लड़के द्वारा भगाकर ले जाने के विरोध में लड़की के परिजनों समेत स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान, गुस्साए लोगों ने झिमडी मार्केट में कुछ दुकानों को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिला एसपी और चांडिल डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया

पुलिस बल को तैनात किया गया। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रित बताई जा रही है।

बताया जा रहा है उग्र लोगों के द्वारा नीमडीह पुलिस पर हमला और फायरिंग की भी खबर है। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवा में गोली चलाई है। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की बात की पुष्टि नहीं की है।

नीमडीह सीओ और वीडीओ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी झिमडी गांव पहुंचे और शांति बनाए रखने के लिए प्रयास किए।

जिला एसपी और चांडिल डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और शांति बनाए रखी जा सके। नीमडीह सीओ और वीडीओ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी झिमडी गांव पहुंचे और शांति बनाए रखने के लिए प्रयास किए।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से, 24 फरवरी को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पेश करेंगे बजट

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

झारखंड हाईकोर्ट से बाबूलाल मरांडी को मिली बड़ी राहत, हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सभी FIR रद्द

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक