---Advertisement---

31 दिवसीय महिला वस्त्र निर्माण एवं 12 दिवसीय वेजिटेबल फॉर्मिंग और नर्सरी मैनेजमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया

On: April 27, 2025 2:27 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- श्री धर्मस्थला मंजूनाथेश्वर शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान सिल्ली में 31 दिवसीय महिला वस्त्र निर्माण गारमेंट एवम् 12 दिवसीय वेजिटेबल फॉर्मिंग और नर्सरी मैनेजमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन समारोह दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि श्रीमती वीणा देवी जिला उपाध्यक्ष राँची के द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के विभिन प्रखंड सोनाहतु,राहे,नामकुम, लापुंग ओरमांझी से आए 70 प्रशिक्षणार्थीयों ने भाग लिया। मुख्य अथिति ने यह संदेश दिया की आप सभी लोग मन से और संस्थान में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करे

क्योंकि महिलाएं भी टेलरिंग के क्षेत्र में और वेजिटेबल नर्सरी के क्षेत्र में आए और ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाए,क्योंकि आज के समय में काफी मांग है बाजारों में प्रशिक्षण के बाद आप अपना खुद का स्वरोजगार करे। यहां पर व्यक्तित्व विकास का भी प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि आप अपना स्वरोजगार बेहतर तरीका से कर सकते है। रुडसेट संस्थान के निदेशक संजीत कुमार ने यह कहा कि आज के दौर में महिलाएं टेलर बहुत कम देखने को मिलता है, आप अच्छे से प्रशिक्षण लेकर अपना स्वयं का स्वरोजगार करे और आप बेहतर तरीका से कार्य करे। और आप एक सफल उद्यमी बने। मंच का संचालन वरिष्ठ संकाय अनिल कुमार ने किया और मुख्य अतिथि को धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ संकाय जगदीश चंद्र महतो ने किया। मौके पर डीएसटी मौसमी गोराई, डीएसटी प्रकाश कुमार,दशरथ कुमार महतो, महेश रुहिदास,सुनील मुंडा उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार

देवघर: जंगल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

चाईबासा: अवैध शराब के खिलाफ रेड करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर तीर धनुष लैस ग्रामीणों का हमला,ASI घायल