---Advertisement---

जमशेदपुर:कदमा सड़क पर धू- धू कर जली कार,और चालक भी जिंदा जला

On: May 4, 2025 5:07 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत मरीन ड्राइव से एक सनसनी खेज खबर आ रही है। जहां 4 मई को एक चलती कार में आग लगने से एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई. वहीं व्यक्ति का नाम 42 वर्षीय सुनील अग्रवाल कदमा विजय हैरिटेज का निवासी बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में अचानक आग भड़क उठी और व्यक्ति बाहर निकल नहीं सका।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया, लेकिन जब तक सहायता पहुंचती, व्यक्ति की जान जा चुकी थी। कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है, हालांकि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now