---Advertisement---

झामुमो ने गठित किया नया मीडिया पैनल, पार्टी ने जारी की लिस्ट

On: May 29, 2025 7:17 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने टीवी चैनल्स में बयान और पार्टी की राय रखने के लिए पैनल बनाया है। इस पैनल को जिम्मेदारी दी गई है कि वो विभिन्न समाचार माध्यमों के जरिए पार्टी की विचारधारा को प्रकट करें। महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने ये लिस्ट जारी की है। इसमें राज्य सभा सांसद महुआ माझी समेत कई नेता हैं।

विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति ने संगठनात्मक गतिविधियों, निर्णयों एवं सम-सामयिक विषयों पर समाचार चैनलों और समाचार पत्रों के माध्यम से पार्टी का पक्ष प्रभावी ढंग से रखने हेतु एक निर्देशनात्मक पैनल का गठन किया है। पैनल में 11 सदस्य शामिल किए गए हैं, जिन्हें पार्टी की नीति, मर्यादा और विचारधारा के अनुरूप मीडिया में पार्टी का प्रतिनिधित्व करने का निर्देश दिया गया है।

नव-गठित मीडिया प्रतिनिधि पैनल में कौन कौन-

1 डॉ. सरफराज अहमद, गिरिडीह –
2 मिथिलेश ठाकुर
3 पंकज मिश्रा
4 प्रवीण हांसदा, साहेबगंज
5 डॉ. (श्रीमती) महुआ माझी, रांची
6 विकास कुमार मुंडा, रांची
7 नीलम मिश्रा, धनबाद –
8 अशोक कुमार सिंह, रांची
9 मनोज यादव पूर्वी सिंहभूम
10 तनुज खत्री , रांची
11 धीरज दुबे, गढ़वा

इन सभी सदस्यों को निर्देश दिया गया है कि वे मीडिया में पार्टी के विचारों को मजबूती से रखें तथा सम-सामयिक मुद्दों पर केंद्रीय नेतृत्व के दृष्टिकोण को स्पष्ट करें। साथ ही उन्हें यह भी कहा गया है कि किसी भी मीडिया उपस्थिति के दौरान पार्टी की गरिमा का पूरा ध्यान रखें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है

चतरा: मैट्रिक छात्र को 10 दिनों तक कथित बेवजह हिरासत में रखने का मामला,हाई कोर्ट गंभीर,एसपी से कोर्ट में किया जवाब तलब

झारखंड की महिलाओं को मिलेंगे 20 हजार रुपये, बस करना होगा ये काम

सीएम हेमंत अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, पाहन चुनाव में हिस्सा लिया, जन समस्याएं सुनी समाधान का भरोसा दिया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:हर घर नल, हर घर जल का संकल्प,डॉली मल्लिक को मिल रहा अपार जनसमर्थन

जमशेदपुर: बारात निकली, समधी मिलन हुआ… बड़े धूमधाम से कुत्तों संग हुई बच्चों की शादी, जानिए क्या है पूरा मामला