---Advertisement---

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नेता दुवारिका शर्मा का संकल्प,भारत माता के नाम एक पेड़, और 1000 पेड़ लगाने का अभियान

On: June 6, 2025 3:17 PM
---Advertisement---

चाईबासा:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चाईबासा नगर के सक्रिय एवं जनप्रिय भाजपा नेता दुवारिका शर्मा ने “एक पेड़ भारत माता के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर श्री दुवारिका शर्मा ने कहा:

प्रकृति हम सभी की असली पूंजी है। अगर आज इसे बचाएंगे, तो आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित रहेंगी।”

उन्होंने सभी देशवासियों से अपील की कि वे अपने स्कूल, कॉलेज, कार्यालय, और घर के आस-पास कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं।

पर्यावरण की सुरक्षा हेतु दुवारिका शर्मा के तीन संकल्प:

1. भारत माता के नाम एक पेड़ लगाना।

2. वीडियो बनाकर जनजागरूकता फैलाना।

3. एक पेड़ नहीं, 1000 पेड़ लगाने का दृढ़ संकल्प लेना।

श्री शर्मा ने आगे कहा:

हर नागरिक को कम से कम एक वर्ष का संकल्प लेना चाहिए कि न तो वह कोई पेड़ काटेगा और न ही किसी को काटने देगा, बल्कि सभी को जागरूक करेगा। जैसा आज हम करेंगे, वैसा ही कल हमारी अगली पीढ़ी करेगी।”

इस पुनीत संकल्प के साथ दुवारिका शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय चेतना का हिस्सा है – भारत माता, हरियाली और भावी पीढ़ी के नाम।

“हर पेड़ बने भारत की सांस, इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।”

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार

देवघर: जंगल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

चाईबासा: अवैध शराब के खिलाफ रेड करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर तीर धनुष लैस ग्रामीणों का हमला,ASI घायल