---Advertisement---

हरिनाम संकीर्तन के जागरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

On: June 11, 2025 4:12 AM
---Advertisement---

सिल्ली – सिल्ली हाट बागान स्थित हरि मंदिर में नौवें दिन मंगलवार को जागरण का समापन हुआ। पिछले बुधवार से शुरू इस संकीर्तन में पश्चिम बंगाल, झारखंड से प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियों सोड़ो, पुरूलिया महिला मंडली, सारम्बो महिला मंडली, तोड़ांग, पुतीडीह, तुरदाग, चौड़ा कीर्तन मंडलियों द्वारा कीर्तन की प्रस्तुति कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसको लेकर पूरी व्यवस्था की गई। कीर्तन जागरण में आए हुए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा। एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया जिस पर उपस्थित श्रद्धालु देर रात तक झूमते और जयकारा लगाते रहे। मंदिर परिसर में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए समिति के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा। विधायक अमित महतो एवं पूर्व विधायक सुदेश महतो भी जागरण में शामिल हुए। वहीं योगा एंड मेडिटेशन ग्रुप के द्वारा प्रसाद एवं जल का वितरण किया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now