---Advertisement---

बकरीद को लेकर कदमा थाना में शांति समिति की बैठक, कई समस्याएं उठीं, समाधान का आश्वासन

On: June 23, 2023 3:51 PM
---Advertisement---

शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने की अपील थानेदार अशोक राम की

जमशेदपुर :बकरीद को लेकर शांति समिति की एक बैठक आज कदमा थाना में संपन्न हुई बैठक क्षेत्र के शांति समिति सदस्यों एवं शास्त्री नगर बीएच एरिया के दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों के उपस्थिति में संपन्न हुई।थाना प्रभारी अशोक कुमार राम ने सभी लोगों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

थाना प्रभारी अशोक कुमार राम ने सभा में उपस्थित सभी लोगों से बारी-बारी से अलग-अलग क्षेत्र की स्थितियों की जानकारी ली लोगों से किसी भी क्षेत्र में विशेष कोई समस्या होने पर भी जानकारी मांगी एवं लोगों द्वारा बकरीद को लेकर तीन टाइम पानी बिजली साफ सफाई की व्यवस्था शास्त्री नगर एवं बीएच एरिया के लोग द्वारा मांग किया गया।

थाना प्रभारी एवं एडीसी ने आश्वासन दिया उनकी हर समस्या को समाधान होगा डस्टबिन की व्यवस्था भी होगी पानी और बिजली की भी व्यवस्था भी 3 दिन सुचारू रूप से की जाएगी। इस दौरान लोगों से किसी भी प्रकार की सूचना को थाना को तत्काल देने को कहा।

मौके पर एडीसी सौरभ कुमार सिन्हा थाना प्रभारी अशोक कुमार राम शांति समिति के अध्यक्ष दिवाकर सिंह केशव तिवारी शशि आचार्य रीना सिंह मेराज खान अख्तर भाई मुकद्दर लालबाबू जावेद लक्ष्मी नारायण तिवारी चौधरी जी आदि उपस्थित थे।

गौरतलब हो कि पिछले माह में कदमा थाना क्षेत्र उस वक्त अशांत हो गया था जब महावीरी झंडा में कथित रूप से गौ मांस का टुकड़ा मिला था उसके बाद दो समुदायों और पुलिस के साथ हुई उपद्रवियों की झड़प हो गई। उसके बाद से यह क्षेत्र संवेदनशील माना जा रहा है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:हर घर नल, हर घर जल का संकल्प,डॉली मल्लिक को मिल रहा अपार जनसमर्थन