---Advertisement---

यूनेस्को की को-चेयरपर्सन बनीं डॉ सोनाझरिया मिंज, सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई

On: June 14, 2025 4:19 PM
---Advertisement---

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका की पूर्व कुलपति डॉ. सोनाझरिया मिंज ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें यूनेस्को की को-चेयरपर्सन नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्वास जताया कि डॉ सोनाझरिया मिंज यूनेस्को की को-चेयरपर्सन के रूप में कार्य करते हुए आदिवासी भाषा, संस्कृति, विरासत जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को मजबूती प्रदान करेंगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now