---Advertisement---

झारखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 10 लोगों की मौत; 25 घायल

On: June 20, 2025 10:46 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड के कई जिलों में हो रही लगातार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। पुल बहने, मकान गिरने, कुआं धंसने, वज्रपात जैसी घटनाएं सामने आई हैं। इन हादसों में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 25 लोगों के घायल होने की खबर है। रांची, हजारीबाग, रामगढ़, जमशेदपुर, चतरा, सिमडेगा जैसे शहरों में सड़कें पानी में डूब गई हैं।

मुरहू प्रखंड में अर्धनिर्मित कुएं में मिट्टी धंसने से दो छात्र (अमित पूर्ति और आशीष टोपनो) दब गए। 22 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चला, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। खूंटी के डोड़मा गांव में एक कच्ची दीवार गिरने से 19 साल के राजकुमार मांझी की मौत हो गई। चाईबासा में मिट्टी का घर ढहने से महिला गुरुबारी दोंगो की मौत हो गई। रांची के तमाड़ में घर गिरने से 6 साल की एक बच्ची की जान गई। जमशेदपुर के आजाद नगर में नाले में गिरने से संजय वर्मा की मौत हो गई। चतरा के मैराग गांव में 55 वर्षीय सुमित्रा देवी लधरवा नदी में बह गईं। चान्हो के बड़इया गांव में 65 वर्षीय फकरी उरांव की दीवार गिरने से जान चली गई। बारिश के बीच गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब डीपीएस रांची के म्यूजिक टीचर माइकल घोष (42 वर्ष) जोन्हा फॉल में बह गए। वे धनबाद के मूल निवासी थे और वर्तमान में रांची के अलकापुरी डिवडीह में रहते थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पटमदा:समाजसेवी स्वर्गीय सुधीर महतो की प्रतिमा का उद्घाटन भाजपा नेता अभय सिंह ने किया

जमशेदपुर: ग्राम सभा कीताडीह में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनी

टाटा मोटर्स मुख्य गेट पर समाजसेवी बंटी सिंह और समर्थकों का धरना प्रदर्शन,जमकर नारेबाजी,क्यूआरटी पहुंची

रांची:जमशेदपुर की लड़की को बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड ने नशीला पिज़्ज़ा खिलाया और फिर की दरिंदगी,गिरफ्तार

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव:3 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने ली नामांकन पत्र

सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित