---Advertisement---

रूडसेट संस्थान सिल्ली में ब्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन, 30 प्रतिभागियों ने लिया भाग

On: July 3, 2025 2:12 AM
---Advertisement---

सिल्ली – श्री धर्मस्थला मंजूनाथेश्वर शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान सिल्ली में आज 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर लघु उद्यमी (ब्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण) कार्यक्रम का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करना है। उद्घाटन सत्र में कुल 35 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया और प्रशिक्षण के प्रति उत्साह दिखाया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक संजीत कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक ने बताया कि यह प्रशिक्षण 35 दिनों तक चलेगा। जिसमें ब्यूटी पार्लर संचालन, ग्राहक सेवा, सौंदर्य उत्पादों का ज्ञान, और उद्यमिता कौशल पर विशेष प्रशिक्षण एवं ध्यान दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन प्रतिभागियों ने बेसिक स्किन केयर और हेयर केयर तकनीकों के बारे में सीखा। सभी प्रतिभागी प्रशिक्षण को लेकर बेहद उत्साहित नजर आए। प्रशिक्षण के बाद आप अपना स्वयं का स्वरोजगार करे। मौके पर वरिष्ट संकाय अनिल कुमार ,वरिष्ट संकाय जगदीश चंद्र महतो, दशरथ कुमार महतो, महेश रोहिदास, सुनील मुंडा उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now