---Advertisement---

फाइटर जेट डील में बिचौलिए थे राजीव गांधी, निशिकांत दुबे ने इंदिरा गांधी पर भी लगाए आरोप

On: July 4, 2025 8:12 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे लगातार कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर भ्रष्टाचार व राष्ट्रीय हितों से समझौता करने के आरोप लगाते रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और इंदिरा गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि 1970 के दशक में एक फाइटर जेट सौदे में राजीव गांधी ने बिचौलिये की भूमिका निभाई थी। दुबे ने 2013 की विकीलीक्स रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि स्वीडिश राजनयिक ने अमेरिकी सरकार को सूचित किया था कि साब-स्कैनिया कंपनी भारत को विगेन लड़ाकू विमान बेचना चाहती थी, जिसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पायलट बेटे राजीव गांधी मध्यस्थ थे। इसके साथ ही, दुबे ने इंदिरा गांधी पर रक्षा सौदों में अत्यधिक हस्तक्षेप करने का भी आरोप लगाया।

निशिकांत दुबे ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि यह खुलासा 2013 में हुआ, जब कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार सत्ता में थी। उन्होंने सवाल उठाया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने इन आरोपों के सामने आने पर अमेरिकी या स्वीडिश सरकार के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। दुबे ने कहा, ‘यह तब सामने आया जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे। इसके बावजूद तत्कालीन भारतीय सरकार ने अमेरिकी या स्वीडिश सरकार के खिलाफ कोई कदम क्यों नहीं उठाया?’

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चुनाव आयोग का पश्चिम बंगाल में एक्शन, 7 अधिकारी निलंबित; SIR में लापरवाही और पावर के गलत उपयोग के आरोप

जमशेदपुर: जुगसलाई में वार्ड पार्षद प्रत्याशी जदगीप सिंह मिंटू चुनावी कार्यालय खुला,जीत के प्रति आश्वस्त

8वें वेतन आयोग के नाम पर ठगी! सैलरी से जुड़ा मैसेज आए तो भूल कर भी ना करें क्लिक, एडवाइजरी जारी

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं होंगे शामिल, ओम बिरला करेंगे प्रतिनिधित्व

VIDEO: पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी की हत्या, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकी मोहम्मद कासिम गुज्जर को किया ढेर

क्रोमा का समर सेल शुरू, एक और प्रीमियम टीवी पर 71% तक की भारी छूट