---Advertisement---

मानकी मुंडा माझी परगना को बाइक और घर देने की सीएम हेमंत की घोषणा,भड़के सालखन बोले..!

On: September 15, 2023 6:30 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा मानकी मुंडा मांझी परगना आदि को बाइक और आवास देने की घोषणा करने पर आदिवासी एकल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद सालखन मुर्मू भड़क गए हैं। उन्होंने गत मंगलवार को चाकुलिया में की सीएम हेमंत के द्वारा उक्त घोषणा की तीखी आलोचना करते हुए कहा थी यह घोषणा न केवल असंवैधानिक बल्कि गैर कानूनी भी है। जरूरत पड़ेगी तो सेंगेल हाईकोर्ट में इस घोषणा के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर करके आदिवासी हितों की रक्षा करेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम की यह घोषणा आदिवासी समाज के हित के खिलाफ केवल अपने वोट बैंक को सुरक्षित करने का कुत्सित प्रयास है। आदिवासी समाज की बर्बादी पर अपनी राजनीति चमकाने की घिनौनी साजिश है। सेंगेल इसका विरोध करता है, क्योंकि परंपरा के नाम पर मानकी-मुंडा, माझी परगना आदि की वंशानुगत नियुक्त से जहां अधिकांश अनपढ़, पियक्कड़, संविधान कानून आदि से अनभिज्ञ महत्वपूर्ण पद पा जाते हैं,जिससे आदिवासी गांव- समाज में जोर जबरदस्ती, रंगदारी, धौंस-पट्टी शुरू हो जाती है।

पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि इनकी सोच और क्रियाकलाप से प्रथा-परंपरा के नाम पर सभी आदिवासी गांव-समाज में नशापान, अंधविश्वास, डायन प्रथा, ईर्ष्या-द्वेष, महिला विरोधी मानसिकता, हंड़िया, दारू, चखना और रुपए पर वोट की खरीद बिक्री होती है।

सेंगेल की मांग है कि अविलम्ब मानकी-मुंडा, माझी-परगना आदि की आदिवासी स्वशासन व्यवस्था में जनतांत्रिक सुधार हो। वंशवाद की जगह गांव के सभी आदिवासियों की सहमति से इनकी नियुक्ति हो।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विधायक पूर्णिमा साहू सीएम हेमंत की पत्नी विधायक कल्पना सोरेन से मिली

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव: इआरसी में सुनील प्रसाद विजयी,विनोद उपाध्याय उपाध्यक्ष व संजीव रंजन सहायक सचिव मनोनीत

चतरा:सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 15 लाख का इनामी नक्सली शहदेव महतो समेत चार ढ़ेर

बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ भाजपाईयों का पूरे प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन,वापस न लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयास से बागबेड़ा कॉलोनी में स्थायी कचरा प्रबंधन की शुरुआत, टेंपो को दिखाई हरी झंडी

जमशेदपुर:बिना ट्यूशन यूट्यूब से पढ़ाई, वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र कुमार के पुत्र प्रीतेश ने सीबीएसई 10वीं में 94% अंक लाई