---Advertisement---

गढ़वा: भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने जरूरतमंद महिला के लिए किया रक्तदान, दिया मानवता का संदेश

On: July 14, 2025 3:55 PM
---Advertisement---

गढ़वा: भाजपा नगर मंडल सह कसौधन वैश्य समाज गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए अपना 28वां रक्तदान किया। उन्होंने रिटायर्ड कल्याण पदाधिकारी रवि चंद्र पाठक की पत्नी शारदा मिश्रा को रक्त की कमी होने पर ओ पॉजिटिव यूनिट रक्तदान कर उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जानकारी के अनुसार जब रवि चंद्र पाठक ने मंडल अध्यक्ष से संपर्क किया तो उमेश कश्यप ने बिना देर किए तुरंत कहा, हम खुद रक्त देंगे। और उन्होंने उसी क्षण रक्तदान कर जरूरतमंद महिला की मदद की।

उमेश कश्यप ने इस मौके पर युवाओं से रक्तदान को एक जीवनदायिनी जिम्मेदारी के रूप में लेने की अपील की। उन्होंने कहा, रक्तदान करने से किसी प्रकार का शारीरिक नुकसान नहीं होता, बल्कि यह शरीर और समाज दोनों के लिए लाभकारी है। एक यूनिट रक्त किसी को नया जीवन दे सकता है। सभी युवाओं को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।

मौके पर पारस नाथ कश्यप, आशुतोष मिश्रा, गोलू दुबे, संतोष कश्यप, विवेक कश्यप, आशीष कश्यप, हर्ष कश्यप, राजीव कश्यप आदि मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now