---Advertisement---

भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) में भर्ती एवं जागरूकता अभियान को लेकर सेमिनार 17 को

On: July 16, 2025 2:04 AM
---Advertisement---

सिल्ली – केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के पहल पर भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) द्वारा युवाओं के कैरियर के साथ राष्ट्र सेवा से जुड़ने के लिए एक विशेष भर्ती एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस संदर्भ में दिनांक 17 जुलाई 2025 दिन -गुरुवार को सुबह 10:00 बजे सिल्ली काॅलेज के सेमिनार हॉल एवं 12 अमानत अली इंटर कालेज, बुंडू में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।इस अभियान के अंतर्गत छात्रों को भारतीय तटरक्षक बल में भर्ती की प्रक्रिया एवं उससे संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय तटरक्षक बल के प्रधान निदेशक(भर्ती) डीआईजी के. एल. अरूण मौजूद रहेंगे। साथ में तटरक्षक बल के टीम, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज,एस डी सिंह,रमेन्द्र कुमार भी मौजूद रहेंगे । कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज ने बताया कि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के पहल पर पहली बार रांची सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 50 शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे जानकारी एवं जागरूकता के अभाव में इस विभाग में नहीं जा पाते हैं। इसलिए रांची जिला में भर्ती एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने छात्रों से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठायें।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला: गिरफ्तार आरोपी हिरासत से भागा, पुलिस मुठभेड़ में घायल

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला मामले में गिरफ्तार दो आरोपी थाना हाजत से फरार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल,कोडरमा से पकड़े गए थे दोनों आरोपी

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत

शहर बढ़ा,वाहन बढ़े,जिम्मेदारी भी बढ़ी; अब पार्किंग के नाम पर सिर्फ चालान नहीं चलेगा : सौरभ विष्णु

कीताडीह ग्राम सभा प्रांगण में जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी कीताडीह के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल सामग्री का वितरण

मुहर्रम को लेकर सीतारामडेरा थाना शांति समिति की बैठक संपन्न,मुहर्रम आपसी भाई चारे शांति सद्भाव से मनाने की अपील