रांची

झारखंड सीआईडी को बड़ी कामयाबी, रांची में साइबर अपराध के नेटवर्क का सरगना गिरफ्तार

ख़बर को शेयर करें

रांची: झारखंड CID के अधीन संचालित साइबर क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को साइबर ठगी गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सन्नी यादव के रूप में हुई है। यह चीनी ठगों की मिलीभगत से रांची में संचालित साइबर अपराध के नेटवर्क में शामिल अपराधियों का मुख्य सरगना है और इस केस का आठवां गिरफ्तार आरोपित है। जुलाई में गिरोह के 7 एजेंट पहले ही पकड़े जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपी के पास से कई राज्यों में दर्ज निवेश घोटाले और डिजिटल अरेस्ट से जुड़ी शिकायतें मिली हैं, जो National Cyber Crime Reporting Portal पर दर्ज हैं। साथ ही, आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, पासबुक और 32,500 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

साइबर क्राइम ब्रांच ने चार जुलाई को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओलिव गार्डन होटल से सात आरोपितों को गिरफ्तार किया था। आरोपितों पर निवेश का झांसा देकर धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट जैसी फर्जी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है। यह गिरोह म्यूल बैंक खातों का उपयोग कर चीनी ठगों के साथ मिलकर अवैध लेनदेन करता था। गिरफ्तार आरोपितों में कुमार दीपक, लखन चौरसिया, कुमार सौरभ, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, शिवम कुमार और प्रभात कुमार शामिल हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।