खासम ख़ासझारखंडसरायकेला

चांडिल:दो माल गाड़ियों की जबरदस्त भिड़ंत,ट्रेनों का परिचालन ठप

सरायकेला :चांडिल रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियों की जबरदस्त भिड़ंत की खबर है।इस हादसे के कारण अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है।इस हादसे में दोनों माल गाड़ियों के कई डिब्बें बेपटरी हो गए हैं। इस दुर्घटना में चालक दल के सदस्यों को आंशिक चोट लगने की भी खबर है।

घटना पोल संख्या 375/22 के समीप हुई। बताया जा रहा है कि तकनीकी कारणों से यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद पूरे अप और डाउन लाइन पर परिचालन ठप हो गया है। चांडिल-टाटानगर और चांडिल-बोकारो रूट की सभी यात्री व मालगाड़ियों का परिचालन फिलहाल रद्द कर दिया गया है। कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट या शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है। यात्रियों को हेल्पडेस्क और स्टेशन घोषणाओं के जरिए जानकारी दी जा रही है।

रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस घटना के कारण सैकड़ों यात्री विभिन्न स्टेशनों पर फंसे हुए हैं और उन्हें वैकल्पिक साधनों से गंतव्य तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, आयरन ओर लदी एक मालगाड़ी टाटानगर से पुरुलिया की ओर जा रही थी। चांडिल स्टेशन पार करने के बाद मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिसके कई डब्बे विपरीत दिशा के ट्रैक पर आ गए। उसी समय सामने से आ रही दूसरी मालगाड़ी इन डिब्बों से टकरा गई, जिससे उसके भी कई डिब्बे पटरी से उतर गए।

बताया जाता है कि दुर्घटना शनिवार की सुबह करीब चार बजे पितकी रेलवे गेट और चांडिल स्टेशन के बीच हुई। गनीमत रही कि दोनों ही ट्रेनें मालगाड़ियां थीं, अन्यथा भारी जनहानि हो सकती थी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *