---Advertisement---

सूर्या हांसदा एनकाउंटर: मुख्य सचिव, डीजीपी, डीसी और एसपी को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने भेजा नोटिस

On: August 18, 2025 10:12 PM
---Advertisement---

गोड्डा: गोड्डा में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके सूर्या हांसदा के मामले में अब राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने कार्यवाही शुरू कर दी है. सोमवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव,डीजीपी, गोड्डा जिले के उपायुक्त और एसपी को नोटिस जारी किया है.

आयोग के नोटिस में उक्त अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे आयोग के समक्ष तीन दिन के अंदर उपस्थित होकर यह बताएं कि एनकाउंटर की घटना के बाद हुई शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई. आयोग ने कहा है कि अगर उक्त नोटिस के आलोक में अधिकारी उपस्थित नहीं होते हैं तो उन्हें आयोग समन जारी कर सकता है. यह नोटिस राज्यसभा सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की शिकायत पर की गई है.

बता दें कि गोड्डा में 11 अगस्त को पुलिस एनकाउंटर में अपराधी सूर्या हांसदा मारा गया था. मुठभेड़ बोआरीजोर थाना क्षेत्र स्थित ललमटिया धमनी पहाड़ में हुई थी. दस अगस्त शाम ही उसकी गिरफ्तारी हुई थी. सूर्या अब तक चार बार विधानसभा चुनाव लड़ चुका था.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now