July 26, 2026

रमना: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

image_editor_output_image-1885932946-1755756189691.jpg

रोहित रंजन


रमना (गढ़वा): श्री बंशीधर नगर मुख्य मार्ग एनएच-75 पर रमना हरि गणेश मोड़ के समीप बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में गम्हरिया गांव निवासी देवदत्त विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार देवदत्त विश्वकर्मा बाइक से रमना बाजार जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल हाईवा गाड़ी की चपेट में आ गई। दुर्घटना में उनका पैर बुरी तरह जख्मी हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को तुरंत गढ़वा सदर अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना बेहद दर्दनाक थी और मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन रमना बाजार में जाम की समस्या बढ़ रही है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ख़बर को शेयर करें।