उलीडीह में धांय-धांय, युवक को लगी गोली,नाजुक हालत, रिम्स रेफर
जमशेदपुर:उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदम्बा होटल के पास देर रात अपराधियों ने बंटी कुमार नामक युवक पर फायरिंग कर सनसनी मचा दी।गोली बंटी के सीने में फंस गई है। जिसे पहले तो टीएमएच में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे रिम्स भेज दिया गया है।पुलिस को सूचना मिलते ही उलीडीह थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि घायल युवक का नाम बंटी है ।जो लक्ष्मण नगर, सुभाष कॉलोनी, डिमना रोड का निवासी है। सागर नामक युवक पर फायरिंग का आरोप लगाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना अचानक हुई और गोली चलते ही इलाके में अफरातफरी मच गई।लोग इधर- उधर भागने लगे और स्थानीय स्तर पर दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में आपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं और पुलिस की गश्ती व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है।
पुलिस ने आरोपी सागर को पकड़ने के लिए लगातार विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है।
