---Advertisement---

मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो विमान में बम की धमकी, दिल्ली एयरपोर्ट पर फूल इमरजेंसी

On: September 30, 2025 2:11 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली: मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर आ रही है। इस विमान में तकरीबन 200 यात्रियों के सवार होने की बात बताई जा रही है लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को यह धमकी और अस्पष्ट लगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट संख्या 762 में लगभग 200 लोग सवार थे और सुरक्षा एजेंसियों को यह धमकी अस्पष्ट लगी।

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान के लिए पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया था। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर उपलब्ध जानकारी से पता चलता है कि एयरबस A321 नियो विमान से संचालित यह फ्लाइट सुबह लगभग 7.53 बजे उतरी।इंडिगो ने क्या कहा?

इंडिगो के प्रवक्ता ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा,

“30 सितंबर 2025 को मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की उड़ान 6E 762 में सुरक्षा संबंधी खतरा देखा गया। स्थापित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, हमने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया और विमान को परिचालन के लिए मंजूरी देने से पहले आवश्यक सुरक्षा जांच करने में उनका पूरा सहयोग किया।”

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें