खासम ख़ास

दिल्ली में बड़ा हादसा, गिरी चार मंजिला इमारत; कई लोगों के दबे होने की आशंका

ख़बर को शेयर करें

नई दिल्ली: दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में करीब 12 लोगों के इमारत में दबे होने की आशंका है। फिलहाल मौके पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची हुई है। बचाव में जुटे दमकल कर्मियों ने बताया कि 6 लोगों को मलबे से निकालकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जबकि 5-6 लोग अभी भी मलबे में फंसे हैं।

फिलहाल मौके पर दमकल की 7 गाड़ियां और पुलिस की टीमें बचाव और राहत कार्य में जुटी है। माना जा रहा है कि इमारत काफी जर्जर थी, इसके कारण हादसा हुआ है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।