

गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित सुशांत लोक फेज-2 में पिता ने 25 वर्षीय बेटी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को पिता-पुत्री के बीच टेनिस अकादमी को लेकर तीखी बहस हुई। बहस के दौरान दीपक ने लाइसेंसी पिस्तौल से राधिका पर गोली चला दी, जिनमें से एक गोली उनकी गर्दन में और दो पीठ में लगीं। गोली लगने के बाद राधिका जमीन पर गिर पड़ी। चाचा कुलदीप यादव ने राधिका को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार, राधिका का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया और अंतिम संस्कार के लिए पास के वजीराबाद स्थित उनके गांव ले जाया गया। एक ग्रामीण ने बताया कि युवती के अंतिम संस्कार के समय वहां सन्नाटा पसरा था और कई लोगों की आंखों में आंसू भी थे। उसके शोकाकुल परिजनों सहित कम से कम 150 लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उसके भाई धीरज ने चिता को अग्नि दी।
गुरुग्राम के सुशांत लोक स्थित घर में खाना बना रही अपनी बेटी की पीठ में पिता ने गोली क्यों मारी? क्या उसकी टेनिस अकादमी की वजह से? क्या पिछले साल बनाए गए उसके किसी संगीत वीडियो की वजह से? क्या उसके आत्म-सम्मान को ठेस पहुंची थी? या फिर कुछ और ही था? जैसे-जैसे लोगों को एक सफल महिला की चौंकाने वाली हत्या के बारे में जानकारी मिली, अटकलबाजियों का दौर शुरू हो गया।
पुलिस ने बताया कि दीपक यादव ने कबूल किया कि उसने राधिका पर गोली चलाई, क्योंकि उसे अक्सर उसकी कमाई पर निर्भर रहने के लिए ताना मारा जाता था। पुलिस ने एक बयान में दावा किया कि राधिका की संचालित टेनिस अकादमी ही दोनों (पिता-पुत्री) के बीच विवाद का कारण थी। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप सिंह ने कहा, ‘उसके पिता इससे खुश नहीं थे।’ सिंह ने कहा कि दीपक ने खुलासा किया है कि उसे अपनी बेटी द्वारा टेनिस अकादमी चलाने पर आपत्ति थी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। कई बार दीपक ने राधिका को अकादमी बंद करने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं मानी।
संबंधित समाचार
Vishwajeet
September 1, 2026





