लातेहार:- महुआडांड़ से ख्वाजा गरीब नवाज के दरगाह अजमेर शरीफ के लिए जायरीनों का जत्था मंगलवार को रवाना हुआ। जहां महुआडांड़ जामिया नुरिया ज्याउल इस्लाम व गौसिया मस्जिद के तलबा व यहां लोगों के द्वारा फुल माला पहनाकर व दुआएं देकर जायरीनों को रवाना किया गया।
यह जायरीनों का जत्था डिपाटोली निवासी सिराजुद्दीन के अगवाई में हर वर्ष पहले भी जाता रहा है और इस वर्ष भी गया है।
जायरीनों ने कहा कि हम अजमेर शरीफ पहुंचकर यहां के लोगों के लिए, देश दुनिया के लिए दुआ करेंगे कि हमारे क्षेत्र, शहर, गांव एवं देश में अमन शांति कायम हो। जो भी उसके दरगाह में जाता है खाली हाथ वापस नहीं आता। बाबा के दरगाह में सबकी मुरादें पूरी होती है। अजमेर शरीफ जाने वालों में नसीर मियां, शहंशाह खान, अयूब अंसारी, रकीब अंसारी, सकीर हव्वारी, सेराज ख़ान, मकसूद अंसारी, मदीना बीबी समेत 41 महिला पुरुष के नाम शामिल है।