---Advertisement---

कटकमदाग के बेस पंचायत में हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात; कई लोगों के मकान, खेत में लगी फसल, खाद्यान्न नष्ट

On: January 15, 2024 1:14 PM
---Advertisement---

भास्कर उपाध्याय

हजारीबाग:- कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेस पंचायत के ग्राम बेस व हारम में बीती रात लगभग बारह बजे 11 हाथियों के झुण्ड ने बेस ग्राम की कान्ति देवी, पति बासुदेव भुइयाँ के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों के क्षेत्र में आने की सुचना पाकर वन विभाग भी हरकत में आया तथा विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से हाथियों को गाँव से बाहर किया। मगर फिर हाथियों ने हारम गांव निवासी सुखनंदन उरांव, पिता रोड़े उरांव के घर को क्षतिग्रस्त किया तथा घर में रखे लगभग 5 क्विंटल धान को खा गए। जबकि लक्ष्मण टोप्पो, पिता रोड़े उरांव का खेती नष्ट कर दिया। जिसमे चार बोरा आलू, दो कट्ठा में लगे मटर, चार कट्ठा में लगे अरहर, सहित कच्चा केला के लगे कई कांधी को नष्ट कर दिया।

हाथियों ने सूरजमुनी देवी, पति संजय टोप्पो का भी दस बोरा धान को बर्बाद किया। साथ ही किरण पूर्ति के घर को क्षतिग्रस्त किया। जबकि खेत में लगे अरहर की फसल को नष्ट कर दिया।

मुखिया दीपक यादव ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा वन विभाग एवं सरकार से पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की। मुखिया ने लोगों से अपील किया कि जहां धान, महुआ आदि रखा हो उस कमरे में ना सोएं ।साथ ही हजारीबाग जिलावासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अमन धारा वॉटर फॉल (बेलगिरी झरना ) में अभी पिकनिक मनाने के लिए नहीं आने का अपील किया गया है, क्योंकि हाथियों का झुण्ड अमन धारा वॉटरफॉल में ही अड्डा जमाए हुए है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह