---Advertisement---

मकर संक्रांति के अवसर पर साईं परिवार हजारीबाग के द्वारा इन्द्रपुरी साईं मन्दिर में किया गया विशाल भंडारे का आयोजन

On: January 15, 2024 12:41 PM
---Advertisement---

भास्कर उपाध्याय

हज़ारीबाग़:- साईं परिवार हज़ारीबाग़ निबंधन संख्या 8188/19 के द्वारा साईं मंदिर में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर इन्द्रपुरी में साईं भण्डारा का कार्यक्रम किया गया। साईं परिवार हज़ारीबाग के तत्वावधान में सोमवार को अहले सुबह साईं मंदिर में आरती और बाबा के भव्य अभिषेक के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति वर्तमान वर्ष भी मकर संक्रांति के पर साईं परिवार, हजारीबाग द्वारा हजारीबाग शहर के इंद्रपुरी चौक स्थित साईं मंदिर परिसर में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इस विशाल भंडारे में चूड़ा, तिलकुट, गुड़, दही के साथ दोपहर में खिचड़ी, चोखा और चटनी का वितरण किया गया। सैकडों श्रद्धालुओं ने साईं बाबा का प्रसाद ग्रहण किया।

साईं परिवार, हजारीबाग समूह समाजिक सरोकार से जुड़कर सेवा कार्यों में निभा रहें हैं अग्रणी भूमिका

साईं परिवार, हजारीबाग साईं भक्तों का एक समूह है। यह समूह सामाजिक एकता के साथ सामाजिक समरसता को बरकरार रखने हेतु कार्य करता है। साईं परिवार, हजारीबाग समाज के जरूरतमंद वर्गों के बीच लगातार सेवा कार्य करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है, तो विभिन्न धार्मिक आयोजनों में भी अपने कार्यों से सामाजिक जुड़ाव की ओर खुद को अग्रसर करता है। समाज के कई जरूरतमंदों को व्यक्तिगत रूप से भी यह समूह अपनी क्षमता के अनुरूप सहयोग पहुंचाने का सकारात्मक कार्य करता है। समूह का लक्ष्य है कि साईं भक्तों का एकजुट रहना और समाज हित में कार्य करना है। साईं परिवार के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में मुख्य रूप से संयोजक सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष मनोज़ कुमार सिन्हा, सचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, सुशील जायसवाल, राकेश सिन्हा, मनीष चौरसिया, प्रदीप मालाकार, डॉ. अमरेंद्र सिंह , बल्ली गुप्ता जैसे साईं परिवार के सदस्यों के द्वारा अपनी अहम भूमिका निभाए। यह जानकारी साईं परिवार हजारीबाग के सदस्यों ने दी है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि

रवि शंकर नेवार को ‘अष्टांग योग व अष्टांगिक मार्ग में व्यक्तित्व विकास के आयामों का अध्ययन” शोध के लिए पीएचडी

चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीणों को जंगल से छुड़ाया,5 आरोपी दबोचे

झारखंड की दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप,मची सनसनी