---Advertisement---

दुमका: बाइक पर जा रहे चाचा-भतीजा पर गिरा पेड़, युवक की मौत

On: April 12, 2025 1:55 PM
---Advertisement---

दुमका: जिले में रामपुरहाट मुख्य मार्ग एनएच 114A पर एक दुखद हादसा हो गया। चलती बाइक पर अचानक एक आम का पेड़ गिर गया, जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के केसरगढ़ गांव के पास हुई।

मिली जानकारी के अनुसार मोहलपहाड़ी पोखरिया गांव के रहने वाले कमलेश यादव अपने चाचा गंगाधर यादव और दोस्त समीर गोरांई के साथ शिकारीपाड़ा में चाय-नाश्ते की दुकान खोलने जा रहे थे। जैसे ही वे केसरगढ़ गांव के पास पहुंचे, सड़क किनारे का पुराना आम का पेड़ बाइक पर गिर पड़ा। हादसे के बाद तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। कमलेश यादव को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं चाचा गंगाधर यादव और समीर गोरांई को बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर किया गया है।


शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने बताया कि यह हादसा चलती बाइक पर पेड़ गिरने से हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि दुमका-शिकारीपाड़ा मार्ग पर कई सूखे और पुराने पेड़ हैं जो खतरा बन चुके हैं। इन पेड़ों को चिन्हित कर अंचलाधिकारी को जानकारी दी जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

दुमका: मां-बाप के झगड़े में बीचबचाव करने गया 10 साल का बेटा, पिता ने धारदार हथियार से मारकर कर दी हत्या

दुमका:आदिवासी सेंगेल अभियान की बैठक में महिला विरोधी मानसिकता खत्म करने का संकल्प

झारखंड: दो सगी बहनों से की शादी, पत्नियों के झगड़े में पिसा; तंग आकर पति ने लगाई फांसी

देवघर भू अर्जन कार्यालय में पोस्टेड प्रधान लिपिक के असिस्टेंट उमेश यादव को एसीबी ने ₹10000 रिश्वत लेते पकड़ा

दुमका:संथाल परगना मोटर मजदूर संघ का ऐलान,अध्यक्ष पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक बस सेवा ठप

दुमका: डीआईजी ऑफिस के पास घात लगाए अपराधियों ने अखबार एजेंट अरुण सिंह को मारी गोली,हालत गंभीर, दहशत