---Advertisement---

₹800000 रिश्वत लेते कांस्टेबल और थानेदार को एसीबी ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

On: March 23, 2026 9:54 AM
---Advertisement---

राजस्थान:उदयपुर जिले में थाने के SHO निर्मल कुमार खत्री और कॉन्स्टेबल भल्लाराम पटेल को ₹800000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है

अधिकारियों के मुताबिक रविवार को की गई।ACB के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि मांडवा थाने के SHO निर्मल कुमार खत्री और कॉन्स्टेबल भल्लाराम पटेल को रंगेहाथ पकड़ा गया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपियों पर शिकायतकर्ताओं से दर्ज मामलों में नाम शामिल न करने के एवज में 20 लाख रुपये की मांग करने का आरोप था. ACB की इंटेलिजेंस यूनिट को इस संबंध में शिकायत मिली थी, जिसके बाद मामले का सत्यापन किया गया. जांच के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर 8 लाख रुपये लेने पर सहमति जताई. इसके बाद ACB ने जाल बिछाकर कार्रवाई की योजना बनाई. ACB की टीम ने ट्रैप लगाकर दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया. अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे तय राशि स्वीकार कर रहे थे. कार्रवाई के दौरान कुल 8 लाख रुपये बरामद किए गए, जिसमें 1 लाख रुपये असली नोट और 7 लाख रुपये डमी नोट शामिल थे. इस सफल ऑपरेशन के बाद ACB ने दोनों को हिरासत में ले लिया. इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है. ACB ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी. फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें