---Advertisement---

पार्टी के विरुद्ध मोर्चा खोल चुके आचार्य प्रमोद कृष्णम के ऊपर एक्शन, कांग्रेस ने 6 साल के लिए किया निष्कासित

On: February 11, 2024 3:12 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

नई दिल्ली:- अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयान के आरोप में दिग्गज नेता और कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को 6 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। प्रमोद कृष्णम ने राम मंदिर को लेकर भाजपा का समर्थन कर हलचल मचा दी थी और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल भी हुए थे। इसके अलावा उन्होंने 19 फरवरी को संभल में कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास के मौके पर प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भारतीय जनता पार्टी के तमाम बड़े नेताओं को आमंत्रित भी किया था।

आचार्य प्रमोद कृष्णम के हालिया व्यक्तव्यों और पार्टी लाइन से इतर बयानबाजी की शिकायतों के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रमोद कृष्णम को लेकर पार्टी अध्यक्ष को एक प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी दे दी गई है। पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वो निकट भविष्य में कांग्रेस से अपनी राह अलग कर सकते हैं। इससे पहले कि वो निर्णय लेते, पार्टी ने ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें