---Advertisement---

आदित्य ठाकरे, आदित्य पंचोली और डिनो मोरिया ने किया दिशा सान्याल का गैंगरेप! दिशा के पिता के वकील का सनसनीखेज दावा

On: March 22, 2025 5:13 AM
---Advertisement---

Disha Salian Death Case: सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में छा गया है। इस केस में अब एक नई और सनसनीखेज जानकारी सामने आई है। दिशा के पिता और उनके वकील ने गंभीर आरोप लगाते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। दिशा के पिता के वकील नीलेश ओझा के मुताबिक कुछ चश्मदीद गवाहों ने अभिनेता आदित्य पंचोली, डिनो मोरिया, शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे और उनके अंगरक्षकों को दिशा सालियान के साथ सामूहिक बलात्कार करते देखा। ओझा ने कहा पर्याप्त से अधिक सबूत हैं। गवाहों ने इन लोगों को अपराध करते हुए देखा है। हालांकि आदित्य ठाकरे ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और इसे उनकी छवि खराब करने की साजिश बताया है। इस दावे ने पूरे मामले को नया आयाम दे दिया है।

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा की 8 जून, 2020 को मुंबई में एक ऊंची इमारत से गिरने से मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट का मामला दर्ज किया था। छह दिन बाद, सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा के फ्लैट में मृत पाए गए। सीबीआई ने मामले को अपने हाथ में ले लिया है, जबकि दिशा की मौत की जांच 2023 में सरकार की बनाई हुई एसआईटी द्वारा की जा रही है। अपनी याचिका में दिशा के पिता ने दावा किया कि 8 जून को उनकी बेटी ने अपने घर पर एक पार्टी रखी थी, जिसमें आदित्य ठाकरे और एक्टर सूराज पंचोली और डिनो मोरिया शामिल हुए थे। याचिका में ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई, जिन्होंने दावों से इनकार किया है। दिशा की मौत की जांच के लिए 2023 में महाराष्ट्र सरकार ने एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की थी लेकिन अभी तक इसकी रिपोर्ट सामने नहीं आई है। वकील नीलेश ओझा ने SIT की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा हमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर पूरा भरोसा है लेकिन SIT पर नहीं। हमें लगता है कि अधिकारी फडणवीस को सही जानकारी नहीं दे रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, ग्लोबल टैरिफ को किया रद्द; कहा- उन्हें टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं

बांग्लादेश सरकार का बड़ा फैसला, भारत के साथ वीजा सेवाएं बहाल कीं

VIDEO- पाकिस्तानी PM फिर हुए जलील, ट्रंप ने शहबाज शरीफ को खड़ा करवाकर की मोदी की तारीफ

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल