---Advertisement---

साउथ पॉइंट स्कूल जमशेदपुर में नए सत्र की एडमिशन फॉर्म 15 अक्टूबर, 2025 से होगा उपलब्ध

On: October 9, 2025 9:05 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: साउथ पॉइंट स्कूल में नए सत्र 2026-27 के नामांकन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय के चेयरमैन श्री शिव प्रकाश शर्मा, डायरेक्टर शिवम शर्मा, प्राचार्य अरुण कुमार सिंह एवं अन्य लोग शामिल हुए।
इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन फॉर्म दिनांक 15 अक्टूबर, 2025 से दिया जाएगा, जिसमें नर्सरी से कक्षा 9वीं एवं 11वीं तक के लिए एडमिशन फॉर्म दिए जाएंगे।इस बैठक में नामांकन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश तय किया गया, ताकि अभिभावक एवं विद्यार्थी समय पर आवेदन कर सकें।विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों का नामांकन समय से कराएं, ताकि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके।

*एडमिशन फॉर्म हमारे विद्यालय कार्यालय- गोबरघुसी ,पटमदा और नगर कार्यालय- पोस्ट ऑफिस रोड,मानगो से सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक प्राप्त किया जा सकता हैं।*

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इतने दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

मिडिल ईस्ट में टेंशन के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी

रांची सेंट्रल जेल से अयान जावेद को लेकर आई आगरा पुलिस, धर्मांतरण गैंग से जुड़े हैं संदिग्ध आतंकी के तार