July 26, 2026

15 माह बाद गदड़ा में फटी पाइप लाइन लिंकेज की मरम्मत पूर्ण,रुकी हजारों लीटर पानी की बर्बादी

Picsart_26-07-04_11-55-38-828.jpg

जमशेदपुर:गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के तहत गदडा क्षेत्र में 15 माह से फटी पड़ी पाइपलाइन लिंकेज की मरम्मत कार्य अंततः पूर्ण कर ली गई है। इस लिंकेज से रोजाना हजारों लीटर पेयजल बेकार बह रहा था।

आरटीआई एक्टिविस्ट सह आजसू जिला सचिव कृतिवास मंडल की पहल पर मामला संज्ञान में आते ही जमशेदपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश ने इसे गंभीरता से लिया उन्होंने संबंधित विभाग को 24 घंटे के भीतर मरम्मत का निर्देश दिया था। विभाग की तत्परता से अब क्षतिग्रस्त लिंकेज दुरुस्त कर दिया गया है।

कृतिवास मंडल ने बताया कि गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के कई अन्य क्षेत्रों में भी पाइप लाइन लीकेज के कारण रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है, जिस पर जेमिनी इंटरप्राइजेज द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ग्रामीणों के साथ पूरे क्षेत्र का दौरा कर अन्य क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की सूची बनाई जाएगी इसके बाद जिला के उपायुक्त राजीव रंजन से मिलकर शेष मरम्मत कार्य जल्द कराने हेतु ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा, ताकि स्वच्छ पेयजल की बर्बादी रोकी जा सके।
मरम्मत कार्य पूर्ण होने पर गदडा के ग्रामीणों ने आजसू जिला सचिव कृतिवास मंडल और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed