July 26, 2026

बंदी पूरी तरह फ्लाप,भाजपा का बंदी सिर्फ नीरज सिंह को बचाने की साजिश: अजय मंडल

IMG_20260704_120530.jpg

सरायकेला-खरसावां: हिमांशु हत्याकांड के विरोध में भाजपा द्वारा बुलाए गए बंदी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस जिला महासचिव अजय मंडल ने इसे पूरी तरह विफल बताया।

श्री मंडल ने कहा, “सरकार ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है घटना के तुरंत बाद जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला के एसपी को हटाया गया बिस्टुपुर थाना प्रभारी समेत ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी निलंबित किए गए। अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है सरकार ने पीड़ित परिवार की सभी मांगें मान ली हैं।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, *”हत्या के बाद दो दिन तक हिमांशु का परिवार न्याय के लिए सड़क पर बैठा रहा उस समय भाजपा का कोई नेता उनके साथ नहीं दिखा आज बंदी का असली मकसद बार मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह को बचाना है सरकार पर दबाव बनाकर आम जनता की आंखों में धूल झोंकी जा रही है।

अजय मंडल ने आगे कहा, “इस हत्या की जड़ नीरज सिंह का बार है रात में लड़कियों का अश्लील डांस कराने की अनुमति किसने दी है भाजपा की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। जनता अब भाजपा का दोहरा चरित्र समझ चुकी है सरकार और पुलिस पूरी ईमानदारी से काम कर रही हैं भाजपा के पास कोई जनमुद्दा नहीं है, इसलिए सिर्फ अपनी छवि चमकाने के लिए बंदी बुलाई गई है, जो पूरी तरह फ्लॉप रही।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed