---Advertisement---

RTI एक्टिविस्ट की शिकायत के बाद विभाग एक्शन में, शीतला चौक से करनडीह चौक तक जर्जर सड़क का निर्माण जल्द

On: May 19, 2026 4:08 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जमशेदपुर प्रखंड की बहुप्रतीक्षित शीतला चौक से प्रमथनगर होते हुए करनडीह चौक तक की सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। यह सड़क विगत 7 वर्षों से जर्जर अवस्था में थी।
आजसू पार्टी के जिला सचिव श्री कृतिवास मंडल द्वारा इस संबंध में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों नागरिक, छात्र-छात्राएं एवं वाहन गुजरते हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने तथा बारिश में सड़क के तालाब में तब्दील हो जाने के कारण किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।
श्री मंडल की शिकायत पर मंत्रालय ने संज्ञान लेते हुए पथ निर्माण विभाग, जमशेदपुर से रिपोर्ट मांगी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, जमशेदपुर श्री दीपक सहाय ने मंत्रालय को जांच प्रतिवेदन समर्पित किया है।

प्रतिवेदन में स्पष्ट किया गया है कि उक्त सड़क निर्माण कार्य का अनुबंध (एग्रीमेंट) 30 अप्रैल 2026 को कर लिया गया है और ठेकेदार द्वारा शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

वहीं स्थानीय नागरिकों छात्र छात्राओं बुजुर्गों और बुद्धिजीवियों के द्वारा कृतिवास मंडल की इस बडी पहल पर खुशी जताई गई है जबकि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा सात साल से जर्जर पड़े सड़क को मरम्मत कार्य कराने की किसी भी स्तर पर पहल नहीं किया गया था
शीतला चौक से करनडीह चौक तक सड़क निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के आम नागरिकों, स्कूली बच्चों और दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और उनका आवागमन सुरक्षित हो सकेगा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now